फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16 को प्रकाशित होगी अनंतिम मतदाता सूची

Mon, 08 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा वार मतदाता सूचियों का अनंतिम अनंतिम प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा। एसआईआर अभियान के तहत प्रकाशित होने वाली सूची सभी बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएगी। इसे लोग अपने बूथों पर जा कर देख सकेंगे। इसमें नाम पता व आयु संबंधी किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर पर दावे व आपत्तियां भी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। इन आपत्तियों को साक्ष्य के आधार पर संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रपत्र भराने का काम लगभग पूरा हो गया है। बीएलओ की तरफ से सत्यापन न कराने वाले अनुपस्थित लोगों को खोजने के साथ ही सूची की मैपिंग भी की जा रही है। इसके बाद अनंतिम मतदाता सूची तैयार करने के लिए उसकी कंप्यूटराइज्ड सूची बनाई जाएगी। 15 दिसंबर तक कंप्यूटराइज्ड अनंतिम मतदाता सूची तैयार हो जाएगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। प्रकाशन के साथ ही सूची सभी बूथों पर उपलब्ध करा दी जाएगी। लोग अपने मतदान बूथों पर जाकर सूची में अपना नाम पता इत्यादि देख सकेंगे। पहले की मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी मौजूदा सूची में नाम नहीं होने पर ऐसे लोगों को सहायक और पंजीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इस पर साक्ष्य सहित संबंधित को अपना जवाब देना होगा।
विज्ञापन

साक्ष्य मिलने पर सत्यापन के बाद ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। अनंतिम मतदाता सूची बनाने के लिए बूथों पर बीएलओ व राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ सोमवार को भी बैठकें चलती रहीं। बीएलओ की ओर से बीएलए को परीक्षण के लिए एप से तैयार बूथवार सूची दी जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें