फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की घटतौली पर बिफरे

Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली का आरोप मढ़ते हुए सरैया मझौवा गांव के कार्ड धारकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने गांव के कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को प्रकरण की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत सरैया मझौवा गांव के कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामसभा में कार्ड धारकों को समय से और निर्धारित मात्रा में राशन का वितरण नहीं किया जाता है। आरोप लगाया कि कोटेदार ने पात्र कार्ड धारकों की नई सूची को सार्वजनिक नहीं किया है। इससे पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है।

सत्यापन का बहाना बनाकर कोटेदार ग्रामीणों का राशन हजम कर जा रहा है। कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब भी पात्र कार्डधारक राशन से वंचित हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी अजय सिंह को प्रकरण की जांच सौंपी। ज्ञापन देने वालों में विजय सिंह, रामसुख, सुरेश कुमार समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें