फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी की सदस्य मीनाक्षी श्रीवास्तव के नेतृत्व व जिला संगठन प्रभारी महमूद खान की अगुवाई में शनिवार को नगर पालिका गेट पर एकत्र हुए। कश्मीर में लगातार हो रही कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात बद से बदतर हो गए हैं। नब्बे के दशक जैसी स्थिति एक बार फिर उत्पन्न हो गई है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदर्शन के बाद पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें