फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कम्युनिष्ट पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संयुक्त वामदलों के प्रदेश व्यापी आह्वान पर भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण स्थापित करने में असफल है। दैनिक खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरसों का तेल 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जमाखोरी और कालाबाजरी पर रोक लगाकर महंगाई पर नियंत्रण लगाया जा सकता है लेकिन सरकार नाकाम है। सीपीआई के जिला सचिव शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि एक साल के भीतर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 25 से 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है। सरकार ने 10 और पांच रुपये पेट्रो पदार्थ में कमी की है, जो नाकाफी है। सरकार को कम से कम 35 रुपये की कमी करनी चाहिए। सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य बाबूराम यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई व अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार नफ़रत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। मो. सैफ ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार को खुले बाजार की नीति पर नियंत्रण लगाना होगा। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम वर्मा, राजबहादुर यादव, स्वामीनाथ यादव, जवाहरलाल, अमरावती, राजवती, श्रीकृष्ण बरनवाल, मो. नईम खान, शिवनाथ मिश्र, रामनिहाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें