फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति धरने पर उतर पड़ा। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संघर्ष समिति ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इसके पहले आंदोलन को जारी रखने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों की एक संघर्ष समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के फैसले के विरोध में सरकार के प्रति विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों को रोष बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बृहस्पतिवार को धरना देने के पहले इंजीनियरों व कर्मचारियों ने एक संघर्ष समिति का गठन किया। गठित विद्युत संघर्ष समिति का जिला संयोजक अधिशाषी अभियंता अर्जुनराम बौद्ध को बनाया गया है। इसमें इंजीनियर रंजीत कुमार, हंसराज यादव को सह संयोजक व आरके त्रिपाठी, संजीव सिंह को संरक्षक बनाया गया है।
गठन के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे से इंजीनियरों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए पांच बजे शाम तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इंजीनियरों ने कहा कि यदि सरकार अपने निजीकरण के फैसले से पीछे नहीं हटती है तो पूरा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर धर्मनाथ प्रसाद, प्रशांत गिरी, लोकनाथ पांडेय, सत्यदेव त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, आनंद केसरी, हरीश मिश्र, पवन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें