फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू माह में 6,78,491 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में खुरपका व मुंहपका रोगों से बचाव के लिए 6,78,491 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पशुओं के टीकाकरण के लिए पशुपालन विभाग की ओर ब्लॉकवार बनाई गई टीम को बृहस्पतिवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एक से 30 अक्तूबर तक शासन ने पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने तहसील व ब्लॉकवार टीमों का गठन किया है। पांच तहसीलों व 14 विकास खंडों के लिए विभाग ने 34 टीमें बनाई हैं। ग्राम पंचायतवार पशुओं के टीकाकरण के लिए तिथि का निर्धारण किया गया है।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 30 अक्तूबर तक चलने वाले खुरपका व मुंहपका टीकाकरण के अभियान को कलेक्ट्रेट से शुभारंभ किया। उन्होंने टीमों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें टीकाकरण के लिए रवाना किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमाशंकर सिंह ने टीम को वैक्सीन रखने व टीकाकरण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि टीकाकरण प्रारंभ होने के पहले चार दिन तक लगने वाली वैक्सीन कोल्ड स्टोर से निकाली जाएगी। बची हुई वैक्सीन शाम को फिर कोल्ड बॉक्स में रखने से वह खराब नहीं हो सकेगी। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के साथ कुड़वार कस्बे में स्थित केजीबीवी, जूनियर विद्यालय व सोहगौली गांव का निरीक्षण किया। जूनियर विद्यालय में गंदगी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई। दोनों अधिकारियों ने सोहगौली गांव में सांसद निधि से बने इंटरलॉकिंग कार्य को देखा। केवटली गांव में बनी गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर बीडीओ अंजलि सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें