फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुमार की बहाली के लिए प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने कहा कि लिखित अनुमति लेकर कोर्ट जाने के बावजूद बीएसए ने पाठक को बर्खास्त किया है। यदि शीघ्र ही शिवकुमार पाठक की बहाली नहीं होती तो संघर्ष मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगा।
विज्ञापन


72825 शिक्षक भर्ती के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के मुख्य पक्षकार व गत 18 अगस्त को उच्च न्यायालय से आए ऐतिहासिक फैसले के मुख्य याची शिवकुमार पाठक को बर्खास्त किए जाने के विरोध में टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने तिकोनिया पार्क में धरना दिया।

प्रदेश प्रवक्ता शक्ति प्रकाश पाठक के नेतृत्व में धरने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने जुलूस की शक्ल में बीएसए कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष चित्रसेन राय ने कहा कि शिवकुमार पाठक की बर्खास्तगी विद्वेषपूर्ण है। यहां बीएसए की अनुपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां डीएम के द्वारा मामले का शीघ्र निस्तारण किए जाने के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कई जिलों के पदाधिकारी व प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर वर्मा, महामंत्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष औन मोहम्मद रिजवी व महासचिव शैलेश सिंह, कलेक्ट्रेट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी ने भी धरने में शामिल होकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें