फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ों को लेकर तहसील पहुंचे धनगर

Fri, 26 Aug 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को धनगर महासभा के लोगों ने कस्बे में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील में प्रदर्शनकारी भेड़ों के साथ पहुंचे तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। 
विज्ञापन



 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रांतीय धनगर महासभा की स्थानीय इकाई की ओर से कस्बे के पठखौली रोड स्थित शिव मंदिर पर जनसभा हुई। जनसभा में जिलाध्यक्ष अनिल पाल ने कहा कि अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी न होने से समाज के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेरस राम पाल, सुरेंद्र पाल समेत कई वक्ताओं ने धनगरों को एकजुट होने का आह्वान किया।

इसके बाद महासभा के लोगों ने कस्बे में रैली निकाली। महासभा के पदाधिकारियों ने नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली में शामिल धनगर भेड़ों को लेकर महासभा के लोग तहसील परिसर पहुंच गए। भेड़ों के साथ पहुंचे प्रदर्शनकारियों की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर धनगर, राम अधार धनगर, डा. शिव शंकर धनगर, नकुल पाल, लालजी पाल, हीरालाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें