फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते यादव समाज के लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में सोमवार को यादव समाज ने शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए फिल्म की समीक्षा कराने की मांग उठाई है। इसमें आपत्तिजनक अंश मिलने पर प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सुरेश यादव ने प्रस्तावित फिल्म पर आपत्ति जताई। कहा कि फिल्म रिलीज होने के पहले उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। फिल्म में किसी समुदाय व जाति के खिलाफ आपत्तिजनक अंश मिलने पर प्रसारण पर रोक लगाई जानी चाहिए। आपत्तिजनक अंश से समाज में वैमनस्ता व भेदभाव को बढ़ाया मिलेगा। इससे सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर पवन यादव, महेंद्र कुमार, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें