फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर ​पढ़ाते ​शिक्षक। - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य करते हुए अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे हैशटैग जस्टिस फॉर टीचर्स अभियान के प्रथम चरण में रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर डिजिटल अभियान संचालित किया गया। दोपहर दो से शाम चार बजे तक चले इस ऑनलाइन अभियान में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ तथा महिला शिक्षक संघ सहित जनपद के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लगातार ट्वीट और रीट्वीट के माध्यम से अभियान को व्यापक समर्थन मिला। जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें