फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अनोखे ढंग से किया खस्ताहाल सड़क का विरोध

विज्ञापन
 जयसिंहपुर एसडीएम को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के पदा​धिकारी। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
जयसिंहपुर। विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह को ज्ञापन के साथ सड़क निर्माण सामग्री से भरी शगुन की तीन डलिया भेंटकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कहा कि शगुन की डलिया देकर प्रशासन को यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि सड़क बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने कहा कि खैरहा-दियरा बाजार, खानीपुर-बेलवारे, उदयपुर सकरवारी-उघड़पुर भट्टपुरा, मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर, लखनऊ-बलिया हाईवे से कुरौली-सुल्तानपुर कला समेत कुल 10 मार्गों की बदहाली की ओर ध्यान दिलाया।
चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, राकेश सिंह, गुरुदीन शर्मा, कुलदीप यादव, अजय वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, साहिल तिवारी, चंदन सिंह, बाबूराम व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें