फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चांदा कस्बे में रामनवमी पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चांदा। रामनवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के पास से हुआ, जहां सजे-धजे रथ पर भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई। व्यापारियों ने जगह-जगह जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बरनवाल, विश्व हिंदू परिषद कुशभवनपुर के विभाग अध्यक्ष चंदन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें