फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवाह के बंधन में बंधे 197 युवक-युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को बल्दीराय ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 197 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सभी का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक कराया गया। अतिथियों ने पुष्पवर्षा करते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

चेहरे व आधार कार्ड से पहचान के बाद पंजीकृत जोड़ों की शादी कराई गई। जिसमें 193 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अग्नि के सात फेरे लिए। तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। एक सिख जोड़े का विवाह सिख परंपरा के मुताबिक कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह सहित अन्य ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से लोगों को आर्थिक रूप से सहूलियत मिली है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि विवाह के बाद नये जोड़ों को उपहार दिए गए। इस मौके पर बीडीओ विमलेश चंद्र त्रिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें