फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां हुईं तेज

Sat, 19 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। नगर पंचायत में गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से शाहीपुल के बगल स्थित पक्के सगरा की साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन

सगरा के अंदर और बाहर उगी घास-फूस की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।विसर्जन स्थल पर पानी की कमी को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से पानी की व्यवस्था की गई है। शनिवार दोपहर पूजा-पाठ के बाद गणेश प्रतिमाएं नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएंगी। इसके बाद रात 10 बजे तक सभी प्रतिमाओं का पक्के सगरा में विसर्जन किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर ने शुक्रवार को विसर्जन स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें