फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में वलीपुर के दो खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर। पीपी इंटर कॉलेज के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा 11 की छात्रा पलक तिवारी और कक्षा 10 के छात्र रवि आगामी 23 से 27 सितंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक अजय तिवारी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने पहले राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। अमेठी जिले के हंसराज इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में उनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन सिखाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें