फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों ने मनाया सातवें गुरु हर राय साहिब का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को सिखों के सातवें गुरु हर राय साहिब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में जुटे सिख समुदाय के लोगों ने भजन कीर्तन किया। कई प्रत्याशियों ने भी गुरुद्वारा पहुंच माथा टेका। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरु हर राय साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से स्थानीय गुरुद्वारा में अखंड साहिब पाठ चल रहा था। अखंड पाठ का सोमवार को समापन किया गया। इसके बाद ज्ञानी हरवीर सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया। सरदार गुरुचरन सिंह बग्गा ने कहा कि गुरु हर राय सिखों के सातवें गुरु थे। वे महान आध्यात्मिक, राष्ट्रवादी महापुरुष व योद्धा भी थे। गुरु हरगोविंद साहिब ने मृत्यु से पहले अपने पोते हर राय को 14 वर्ष की कम उम्र में ‘सप्तम नानक’ घोषित किया था। गुरु हर राय साहिब बाबा गुरदित्ता व निहाल कौर के पुत्र थे।
गुरु हर राय साहिब के दो पुत्र थे। कार्यक्रम के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का लंगर वितरित किया गया। कई पार्टी के प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए गुरुद्वारा पहुंच माथा टेका। इस मौके पर सरदार परमजीत सिंह बग्गा, सरदार महेंद्र पाल सिंह कलेर, सरदार सुदीप पाल सिंह, सरदार तजिंदर सिंह कलेर, लवी सलूजा, मनमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें