फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कॅरिअर बनाने में छात्राओं की मदद करेगा प्रज्ञा क्लब

Sun, 18 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रज्ञा क्लब से कॅरिअर की सही राह मिलेगी। छात्राओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए क्लब का गठन किया जाएगा। इसके तहत कक्षा छह से ही छात्राओं की काउंसिलिंग कर उनकी रुचि के अनुसार कॅरिअर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा जिससे वे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


जिले में 341 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 25 राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट, 58 अशासकीय सहायता प्राप्त और 259 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने बताया कि प्रज्ञा अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गठित होने वाले प्रज्ञा क्लब से बालिका शिक्षा व महिला सशक्कीकरण से जुड़े सभी विभाग जुड़ेंगे। क्लब का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य करेंगे।
विज्ञापन


इसमें विज्ञान, गणित, कला, सामाजिक विज्ञान और खेल शिक्षकों के साथ गैर सरकारी संगठन, कौशल विकास मिशन, कॅरिअर काउंसिलर, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ व महिला पुलिस के सदस्य भी शामिल होंगे।

जिला स्तर पर भी प्रज्ञा समिति का गठन किया जाएगा। इसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे और उच्चाधिकारियों के साथ ही डीआईओएस व बीएसए को इसमें शामिल किया जाएगा। यह समिति हर तीन महीने में प्रज्ञा क्लबों की गतिविधियों की समीक्षा करेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को पुरस्कृत भी करेगी।


राजकीय के बाद एडेड कॉलेजों में होगा गठन
पहले चरण में राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रज्ञा क्लब का गठन होगा। इसके बाद अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में क्लब का गठन करने की योजना है। परिणाम बेहतर आए तो इसे वित्तविहीन कॉलेजों में भी लागू किया जाएगा।


कॅरिअर बनाने में होगी सहूलियत
माध्यमिक विद्यालयों में प्रज्ञा क्लब के जरिये छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्लब के गठन के लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा जा रहा है। इसका क्रियान्वयन इसी सत्र से करना है।
विज्ञापन

-रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें