सुल्तानपुर। एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत मूंज क्रॉफ्ट एंड स्टील फ्रैब्रीकेशन ट्रेड के 350 व्यक्तियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत टूल किट का वितरण होगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई तक पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते हैं।