फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी, 80 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। विकास खंड क्षेत्र के गोपालपुर बड़ागांव ग्राम पंचायत के पदारथपुर अचली गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी रात गांव के लोग अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से करीब 80 घरों की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अवर अभियंता से की। रविवार को क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका था।
विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मोतिगरपुर उपकेंद्र के जेई जियालाल त्यागी ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर ट्रांसफर चेक कराया गया है। सोनवार को लिखा-पढ़ी के बाद ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें