फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बाधित रही शहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में शनिवार को एक सब स्टेशन व एक फीडर पर आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इंजीनियरों ने शटडाउन लेकर वन विभाग की देखरेख में सड़क के किनारे पेड़ों की कटान करवाई। ठंड में आठ घंटे की कटौती से करीब 50 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

पयागीपुर से गोलाघाट तक मार्ग को किए जा रहे फोरलेन के किनारे स्थित पेड़ों की कटान के लिए शनिवार को शटडाउन लिया गया था। सुबह करीब 10 बजे से डाकखाना उपकेंद्र व दरियापुर के एक सब स्टेशन का शटडाउन लेकर पेड़ों की कटान शुरू कराई गई। पेड़ों की कटान का कार्य शाम छह बजे तक चलता रहा। करीब आठ घंटे की गई बिजली कटौती से शहर की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही। ठंड में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बूंदाबांदी में लोगों को पानी के लिए भी दिक्कत झेलनी पड़ी। शाम को करीब छह बजे के बाद विद्युुुुत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिल सकी। एसडीओ शहर प्रशांत गिरी ने बताया कि पेड़ की कटान के लिए शटडाउन लिया गया था। निर्धारित समय पर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें