भदैंया में लखनऊ-वाराणसी हाईवे के हनुमानगंज आरओबी पुल पर बना गड्ढा। संवाद
भदैंया। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित हनुमानगंज रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) में डेढ़ साल में दूसरी बार गड्ढा बन गया है। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। रविवार सुबह एक बाइक सवार इन गड्ढों में फंसकर घायल हो गया। यह पुल 43 करोड़ रुपये की लागत से बना था और इसका शुभारंभ 15 जुलाई 2025 को हुआ था।
पहला गड्ढा पुल के शुभारंभ के 90 दिन में बन गया था। अब पूर्वी लेन पर सड़क के बीच एक गड्ढा बन गया है। एनएचएआई के सहायक परियोजना प्रबंधक प्रवीन कटियार ने बताया कि आरओबी और सड़क की निर्माण कंपनी के पास 10 वर्ष की मरम्मत की गारंटी है। गड्ढे को ठीक कर आवागमन को सुचारु किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों। संवाद