फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से सस्ते रेट पर मिलेगा आलू, प्याज व टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आलू, प्याज व टमाटर की बढ़ी कीमत को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर शुक्रवार को शहर से सटे अमहट सब्जी मंडी में विक्रय केंद्र खोला गया। मंडी समिति व उद्यान के संयुक्त तत्वावधान में विक्रय केंद्र पर दूरदराज से आए लोगों ने आलू, टमाटर व प्याज की खरीदारी की। यहां आलू 34, प्याज 44 व टमाटर 30 रुपये किलो मिल रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आम जनमानस को उचित मूल्य पर आलू, प्याज व टमाटर उपलब्ध कराए जाने के लिए शुक्रवार को अमहट सब्जी मंडी में विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अस्थाई आउटलेट के माध्यम से नो प्रॉफिट नो लॉस की अवधारणा के अनुरूप आमजन को उचित मूल्य पर आलू, प्याज व टमाटर उपलब्घ कराए जाने के लिए विक्रय केंद्र खोला गया है।
यह विक्रय केंद्र सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चालू रहेगा। डीएचओ ने बताया कि एक व्यक्ति को दो किलो आलू, दो किलो प्याज व एक किलो टमाटर दिया जाएगा। आलू 34, प्याज 44 व टमाटर 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें