फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में आज से मिलेगी क्यू आर कोड से भुगतान की सुविधा

विज्ञापन
प्रधान डाकघर। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधान डाकघर में शनिवार से पार्सल, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट की बुकिंग और पीएलआई की प्रीमियम के भुगतान जैसे कार्य डिजिटल पेमेंट के माध्यम से आसानी से किए जा सकेंगे। डाकघर के प्वॉइंट ऑफ सेल्स काउंटर पर बार कोड भी लगा दिया गया है। इसे मोबाइल से स्कैन करके यूपीआई आधारित ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। काउंटर पर लगाए गए बार कोड की रिपोर्ट पार्सल निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर को हाईटेक करने की दिशा में डिजिटल कैशलेस पेमेंट की सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। डाकघर के काउंटरों पर भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को कई बार खुले पैसे न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, देश व विदेश भेजे जाने वाले पार्सल का शुल्क भी कम हो जाता है। इन समस्याओं को देखते हुए डाक विभाग की ओर से पार्सल, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट की बुकिंग और पीएलआई (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) के प्रीमियम के भुगतान जैसे कार्य के लिए अब डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू की है। इसके लिए काउंटर पर बार कोड लगाया गया है। बार कोड को मोबाइल से स्कैन करके लोग पार्सल, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट की बुकिंग और पीएलआई के प्रीमियम का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
डाक अधिकारियों ने बताया कि फरवरी व मार्च महीने में प्रधान डाकघर में क्यू आर कोड से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने के लिए सर्वे किया गया था। सर्वे में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में ही सुल्तानपुर प्रधान डाकघर का भी काउंटर चुना गया था। शनिवार से यूपीआई आधारित ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू होगी। मुख्यालय से प्रधान डाकघर के ई-मेल पर बार कोड भेजा गया है। सहायक डाक अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि बार कोड को डाउनलोड कर काउंटर पर लगा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट शनिवार को सुबह पार्सल निदेशालय को भेजी जानी है। रिपोर्ट भेजने के बाद सुबह 11 बजे से बार कोड स्कैन करके भुगतान करने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। यह व्यवस्था लागू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें