फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अब नमक के नाम पर मांग रही वोट

विज्ञापन
लंभुआ में जनसपंर्क करते कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल मंगलवार को भाजपा पर हमलावर रहे। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लंभुआ में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब भाजपा के सारे हथकंडे फेल हो गए तो वह अब नमक के नाम पर वोट मांगने पर उतारू है। भाजपाई पांच साल में किए गए कार्यों को नहीं गिना पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई से लोग परेशान हैं। नौकरी मांग रहे बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार निरंकुश व संवेदनहीन हो गई है। लखीमपुर में किसानों को गाड़ियों से मंत्री के बेटे ने कुचला। उन्नाव की घटना में सरकार की ओर से लीपापोती की गई। उन्होंने हाथरस के रेप की घटना में भी भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि हिंदू-मुस्लिम को छोड़ भाजपा के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है। इसके साथ ही सपा पर भी निशाना साधा।
कहा कि लखीमपुर, उन्नाव व हाथरस समेत सभी घटनाओं में कांग्रेस व पार्टी की नेता प्रियंका गांधी पीड़ितों व किसानों के साथ खड़ी रहीं। पार्टी ने हर मुद्दे पर सरकार के कार्यों का विरोध किया। चार साल में कांग्रेस ने सभी का दिल जीता है। उन्होंने पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने पर बेरोजगारों को नौकरी, छात्राओं को स्कूूटी, किसानों को बिजली दी जाएगी। इसके पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी प्रत्याशी विनय विक्रम सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें