फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद घूम रहे 23,000 करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी : मेनका गांधी

विज्ञापन
सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में सभा को संबोधित करतीं सांसद मेनका गांधी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा सांसद मेनका गांधी ने गुजरात में हुए करीब 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को लेकर गंभीर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि 23 हजार करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी आजाद घूम रहे हैं लेकिन 15 हजार के बिजली बिल के बकाएदार को नोटिस जारी की जा रही है। अपने दौरे के आखिरी दिन वे अरवल में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। इससे पहले उन्होंने अरवल और इसौली में जनसभा भी की।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब पर सांसद ने देश में एक समान न्याय व्यवस्था की जरूरत बताई। कहा कि इतने बड़े घोटाले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक है। इसके पहले अरवल व इसौली में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। चुनाव बाद चीनी मिल के विस्तारीकरण व एफएम रेेडियो सेंटर के स्थापना कराने का भरोसा दिया। सतहरी झील के चल रहे कार्य पर चर्चा की। उन्होंने जिले की विधानसभा सीटों पर प्रचार में और तेजी की जरूरत बताई। कहा कि इस बार चुनाव में फिर भाजपा जीतेगी। देश में भाजपा से बड़ा व मजबूत संगठन किसी के पास नहीं है। कार्यकर्ताओं को बेहद सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के जीतने से जिले का विकास हो सकेगा। उन्होंने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की लोगों से अपील की। दोपहर बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली वापस हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें