फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर सीट के लिए पहला नामांकन, आज से आएगी तेजी

विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते सदर के सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांचवें चरण के चल रहे विधानसभा चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन एक नामांकन पत्र भरा गया। सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरुण वर्मा ने बृहस्पतिवार को सादगी के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। तीसरे दिन पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 18 नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट सुरक्षा घेरे में रहा।
विज्ञापन

नामांकन के तीसरे दिन सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरुण वर्मा ने दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरओ अरविंद कुमार के सामने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ उन्होंने शपथ पत्र दाखिल करते हुए उसमें पूरा ब्योरा दिया है। कलेक्ट्रेट के पहले वे पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और वहां से पैदल नामांकन कक्ष के लिए रवाना हुए। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव समेत अन्य मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 18 नाम निर्देशन पत्र बिके। इसमें इसौली विधानसभा क्षेत्र से पांच, सुल्तानपुर से चार, लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें एक नामांकन पत्र आम आदमी पार्टी के सुरेशचंद्र का भी शामिल है। शाम तीन बजे नामांकन कार्य समाप्त होने तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 18 नाम निर्देशन पत्र बिके।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि अभी तक 69 नाम निर्देशन पत्र बिके हैं। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों, मुख्य गेट व परिसर के भीतर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में बड़ी संख्या में पुलिस व पुलिस अधिकारी लगाए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद रहा। मार्गों पर बैरियर लगाए गए थे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व डीआईजी/एसपी ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि तीसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें