फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली का 17 को जवाब देंगे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का जवाब देने 17 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आएंगे। वे पीएम की जनसभा स्थल से करीब चार सौ मीटर दूर अरवलकीरी करवत में ही रैली करेंगे। उनकी रैली की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को पहुंचे सपा के दो एमएलसी ने पदाधिकारियों के साथ जयसिंहपुर के नंदीधाम पर बैठक की।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 17 नवंबर को अरवलकीरी करवत में प्रस्तावित जनसभा को लेकर सपाई सक्रिय हो गए हैं। रैली में भीड़ जुटाने के लिए रविवार को सपा एमएलसी आनंद भदौरिया और सुनील सिंह साजन जयसिंहपुर के नंदीधाम पहुंचे। दोनों एमएलसी के पहुंचने व सपाइयों के एकत्र होने की सूचना लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। दोनों नेताओं को पुलिस ने सेमरी के पास घेरे में ले लिया। पुलिस की रोकटोक व नोकझोंक के बाद दोनों नेता पुलिस घेरे में नंदीधाम स्थित सपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके रैली की तैयारियों की जानकारी ली।
दोनों नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अरवलकीरी करवत की रैली को ऐतिहासिक बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक के बाद पुलिस दोनों एमएलसी को शहर के बाहर तक छोड़कर वापस लौटी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, विधायक अबरार अहमद, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, रामचंद्र चौधरी, जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, चंद्रप्रकाश अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें