फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अधिवक्ता से बदसलूकी करने वाला सिपाही निलंबित

Thu, 25 Jul 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर कोतवाली में अधिवक्ता का कॉलर पकड़कर धमकाने और मारने के लिए दौड़ाने के आरोपी सिपाही शुभम यादव को भारी दबाव के बीच आखिरकार पुलिस अफसरों ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर कोतवाली में अधिवक्ता हिमांशु मिश्र अपने क्लाइंट की पैरवी के लिए गए थे। आरोप है कि वहां सिपाही शुभम यादव ने उनके साथ धक्कामुक्की व गालीगलौज की और मारने के लिए दौड़ाया था। इसके बाद जिले के सौ से ज्यादा अधिवक्ता चार घंटे तक नगर कोतवाली में धरने पर बैठे रहे।

पुलिस अफसरों ने सिपाही को बचाने का बेहद प्रयास किया किंतु अधिवक्ताओं के अड़ जाने पर उन्होंने सिपाही शुभम यादव को आखिरकार निलंबित कर दिया। इस बात से पीड़ित अधिवक्ता को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्रा ने बताया कि सिपाही पर लगे आरोपों की विभागीय जांच भी की जा रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें