फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोपी सिपाही लाइनहाजिर

Thu, 28 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय के पीआरवी के सिपाही की पत्नी ने सोमवार को एसपी कार्यालय और मंगलवार को महिला थाने में हंगामा किया। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगा शिकायत की। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को मंगलवार देर शाम लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कुड़वार निवासी वर्षा यादव का विवाह बल्दीराय के पीआरवी के सिपाही अभिषेक यादव निवासी हर बंधनपुर, ऊंचाहार, रायबरेली से हुआ है। आरोप है कि पति किसी अन्य महिला से फोन पर बात करते हैं। पति उन्हें व उनकी पुत्री को दवा-इलाज व खानपान के लिए भी पैसा नहीं देते हैं।
शिकायत करने पर आरोपी पति मारते-पीटते हैं। वर्षा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुदकुशी की कोशिश की थी, मंगलवार को महिला थाने में भी हंगामा किया था। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार देर शाम सिपाही अभिषेक यादव को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन के कार्यक्षेत्र बदले
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया है। करौंदीकला के आरक्षी राधेश्याम यादव को लाइन हाजिर किया गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के कार्यालय से संबद्ध मुख्य आरक्षी अमरनाथ का स्थानांतरण सम्मन सेल किया गया है। कोतवाली नगर के आरक्षी अमन यादव को विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा से संबद्ध किया गया है। महिला आरक्षी बबिता को सम्मन सेल से कोतवाली नगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें