सुल्तानपुर। माता श्याम कुमारी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्याम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज पेमापुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष संत बक्श सिंह चुन्नू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। आजमगढ़ के कवि डॉ. प्रशांत मिश्र ने नारी शक्ति का वर्णन करते हुए पढ़ा, स्नेह से पुकारता है..।
नागपुर से आईं कवयित्री श्रद्धा शौर्य की कविता, वीरता को वर के इस भारत की भव्यता को करुणा की कलमें सीख गई है चूड़ियां, दृढ़ता का वरदान वीरों ने टिकाया तो धीरता को धैर्य से टिका गई है चूड़ियां, सुनाया तो देशभक्ति के जयकारे लगने लगे।
इसके अलावा कासगंज की कवयित्री समीक्षा सिंह, प्रीति पांडेय प्रतापगढ़ी, आगरा के एलेश अवस्थी, बिहारीलाल अंबर इलाहाबादी और श्रवण सुल्तानपुरी ने काव्य पाठ किया। आयोजक विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताया।