फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के विवाद में गहदाला से मारकर भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सेउरा सैदखानपुर गांव में मंगलवार की रात पैसे के विवाद में युवक ने गहदाला (सब्बल) से मारकर भाई को मरणासन्न कर दिया। पति की जान बचाने के लिए पत्नी यूपी 112 से लेकर कूरेभार थाने की पुलिस को फोन मिलाती रही, लेकिन पुलिस कर्मी एसओ के बेटे की बर्थ डे पार्टी में मशगूल रहे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के नेउरा सैदखानपुर गांव निवासी मनोज उर्फ पिंटू (35) और उसका भाई सोनू उर्फ दिनेश (36) एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मंगलवार को भट्ठे से एक हफ्ते में किए गए काम का भुगतान मिला था। भट्ठे से पैसा लेकर सोनू घर पहुंचा था।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे मनोज ने अपने भाई से अपने हिस्से का पैसा मांगा तो सोनू ने इंकार कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर के पास रखे गहदाले से सोनू ने मनोज पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न कर दिया। मनोज को बचाने के लिए उसकी पत्नी गीता ने यूपी 112 को फोन से सूचना दी, लेकिन यूपी 112 मौके पर नहीं पहुंची।
गीता के अनुसार उसने ग्रामीणों की मदद से कूरेभार थाने को भी फोन किया, लेकिन तब भी पुलिस नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि थाने में कूरेभार थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला के बेटे की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। पार्टी में दो अधिकारी और कूरेभार थाने के धनपतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज व अन्य सिपाही के साथ ही यूपी 112 की तीन पीआरवी मय स्टाफ शामिल हुई थी।
रात करीब 10 बजे जब पार्टी समाप्त हुई तो एसओ मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रात में ही मृतक की पत्नी की तहरीर पर सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
नेउरा सैदखानपुर गांव निवासी मनोज और सोनू सगे भाई थे। दोनों भाइयों का मकान अगल-बगल ही है। दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। दोनों एक साथ भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जाते थे।
पिंटू उर्फ मनोज के परिवार में पत्नी गीता के साथ ही छह बेटियां हैं। बेटियों में गुड़िया, कौशिल्या, रोली, प्रीति, अनीशा व मनीषा हैं। मनोज की मौत से पत्नी व बच्चों के सिर से मुखिया का साया हमेशा हमेशा के लिए छिन गया।
कूरेभार थाने में एसओ के बेटे की बर्थ डे पार्टी मनाने के बाबत एएसपी शिवराज ने बताया कि यह थाने की परंपरा है। यदि किसी एसओ के बेटे का जन्म दिन होता है तो वह अपने क्षेत्र के सभी पुलिस कर्मियों को बुलाकर भोजन कराता है। हत्या की सूचना के बाद मैं खुद घटना स्थल पर गया था। रात में मौसम भी खराब था। मृतक वनराजा समुदाय से था। उसका घर ढूंढने में भी थोड़ा विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें