फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा डकैती कांड से जुड़े गैंगस्टर केस में साक्षी पुलिस कर्मी तलब

Thu, 11 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा दुकान में हुई करोड़ों की डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में बृहस्पतिवार को साक्षी भरतजी सोनी गवाही के लिए हाजिर हुए, जिनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह की कार्यवाही पूरी की। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट राकेश यादव की अदालत ने इस मामले में गवाही के लिए साक्षी पुलिस कर्मी शकील अहमद को पहली जनवरी के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में पिछली एक मई को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विपिन सिंह व अन्य आरोपियों का आपराधिक गिरोह है, जिन्होंने मिलकर 28 अगस्त 2024 को कोतवाली नगर के सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के यहां डकैती डाली थी। इस मामले में वादी नगर कोतवाल धीरज कुमार, एफआईआर लेखक स्नेह कुमार, व्यवसायी भरतजी सोनी की गवाही पूरी हो चुकी है। इस मामले में चौथे गवाह को तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें