सुल्तानपुर में मीडिया को संबोधित करते आप सांसद संजय सिंह।
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री ने सीजफायर का फैसला लिया। प्रधानमंत्री को अब स्पष्ट कर देना चाहिए कि सीजफायर की घोषणा क्यों की गई। उन्होंने संसद सत्र बुलाने की मांग की।
संजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। उन आतंकवादियों को अभी तक नहीं मारा गया, जिन्होंने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े थे। आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ट्वीट करते हैं और बाद में भारत उसकी पुष्टि करता है। ट्रंप व्यापार बंद करने की धमकी देकर लड़ाई रुकवाने की बात कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका जवाब नहीं दिया।
उन्होंने संसद सत्र बुलाने के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। आप सांसद ने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था। इस वजह से गठबंधन को 240 सीटें मिलीं।