फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीताकुंड घाट पर गोमती में पाई गईं मृत मछलियां

Wed, 04 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आदि गंगा गोमती नदी में रहने वाले जलीय जंतुओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मंगलवार सुबह सीताकुंड धाम पर टहलने गए लोगों को नदी के किनारे सैकड़ों मृत मछलियां दिखीं। गोमती मित्रों ने आरोप लगाया कि केमिकल युक्त पानी नदी में छोड़े जाने से मछलियों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गोमती मित्र अपने दैनिक श्रमदान के लिए सीताकुंड धाम पहुंचे तो तट पर पानी के ऊपर उतराती मरी हुई मछलियों को देखकर सभी अवाक रह गए। मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी, राजेश पाठक, राजेंद्र शर्मा, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की हुई मौत
गोमती नदी में बहाव कम होने से जगह-जगह पानी जमा है। तेज गर्मी से कई जगह पानी सूख गया है। मछलियाें के मौत की मुख्य वजह ऑक्सीजन की कमी होना पाया गया है। इसलिए इस सीजन में मछलियां मरती हैं। - रमाकांत पांडेय, जिला मत्स्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें