फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट में जीते 14 पदक

Mon, 22 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लखनऊ के चौक स्टेडियम में मेडल के साथ जिले के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 10 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित 14 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने किया था।
विज्ञापन

यह आयोजन 19 और 20 जून को लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुआ। जिसमें जिले के 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अपेक्षा सिंह, अनन्या पांडेय, शिक्षा पांडेय, जूही, जिया, विभा, काजोल, युग सिंह, वैष्णवी दुबे और अविरल कांत वर्मा शामिल हैं। कोमल, उत्कर्ष कुमार और गुलाम अशरफ ने रजत पदक हासिल किए। अयान खान ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने कोच अभिनव कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सुल्तानपुर के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रशांत कुमार सिंह, राधारानी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बिंदु श्रीवास्तव, खिलाड़ी नैतिक मिश्रा, आरव, आरुष आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें