सुल्तानपुर। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्ष पीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस को साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मना रहा है। पांच जून से शुरू कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
अभियान के तहत लंभुआ में संतोष कुमार तिवारी, लौहर पश्चिम में विनीत मिश्र की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। वहीं, विकास शर्मा ने हरिहरपुर लोहरामऊ में कुल 10 पौधे रोपित किए।
सीताकुंड धाम पर जिलाध्यक्ष डॉ. दिनकर सिंह के नेतृत्व में राजेश पाठक, राजेंद्र शर्मा, आलोक तिवारी ने आंवला, नीम, कदंब, मौलिश्री सहित कुल पांच पौधे लगाए। गनपत सहाय महाविद्यालय में तीन पौधे रोपे गए। मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया।