फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगर कोषाध्यक्ष व धम्मौर के पूर्व उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Fri, 13 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष अलका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष को दिए इस्तीफे में उन्होंने जाति के कॉलम में पिछड़ा वर्ग लिखे जाने का हवाला दिया है। आरोप लगाया कि कॉलम में सामान्य की जगह पिछड़ा वर्ग लिखकर नगर अध्यक्ष ने अपमानित किया है।
विज्ञापन

अलका के इस्तीफा देते उनकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। इसके एक दिन पहले धम्मौर के पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने पार्टी की सक्रिय व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव को सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफा भेजा है। रवि प्रकाश ने बताया कि वह मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि नगर कोषाध्यक्ष के जाति के कॉलम में टाइपिंग में गलती हुई है। धम्मौर के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें