फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

Tue, 15 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। वर्तमान में पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। इससे बचने व पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहीं। वे सोमवार को जिला सहकारी बैंक शाखा परिसर में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान को संबोधित कर रहे थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक ने पौधरोपण किया। इस दौरान नाबार्ड के डिप्टी जनरल मैनेजर विजय कुमार, एआर कोऑपरेटिव अंजनी कुमार, शाखा प्रबंधक महेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र प्रताप सिंह, एलडीबी के अध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह, शिव भूषण सिंह, उत्कर्ष मोदनवाल, धीरेंद्र सिंह, वासुदेव यादव सहित साधन सहकारी समितियों के सभापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें