फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजीपुर में दम दिखाने रवाना हुए खिलाड़ी

Tue, 15 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनपद व मंडल स्तर की प्रतियोगिता में सफलता के बाद जिले के 18 खिलाड़ी अब गाजीपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। सोमवार सुबह सुहेलदेव एक्सप्रेस से एमजीएस इंटर कॉलेज के 18 फुटबॉल खिलाड़ी अंडर-17 सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गाजीपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन


ये खिलाड़ी मंगलवार को मैदान में दमखम दिखाएंगे। सभी खिलाड़ी एमजीएस इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। टीम कोच के रूप में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता राजेश कुमार कनौजिया और सहायक के रूप में नवनीत गौतम भी खिलाड़ियों के साथ गए हैं। वहां विजेता होने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिल सकेगा।

राजेश कुमार कनौजिया ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को जिले के खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला। मंगलवार को खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर विद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह, खेल सचिव रमेश प्रजापति, मुनेंद्र मिश्रा ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें