फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेंगू से पिकअप चालक की मौत

Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। शनिवार को डेंगू से पीड़ित पिकअप चालक की मौत हो गई। नगर पंचायत के सर्वोदय नगर निवासी अशोक अग्रहरि (30) की तबीयत कुछ दिन पहले खराब हो गई थी। शुक्रवार को उसे नगर पंचायत के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। चालक डेंगू से पीड़ित था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को अशोक की तबीयत बिगड़ी तो नर्सिंग होम से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन अशोक को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक का शव लेकर परिजन वापस घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। अशोक अपने पीछे पत्नी व डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे आर्यन को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें