फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तहसीलदार व 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी

Wed, 16 Jul 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में सोमवार को धम्मौर थाने के रामपुर की सुमित्रा देवी ने अर्जी दी है। आरोप है कि विपक्षी के इशारे पर तहसीलदार सदर हृदयराम तिवारी, कानूनगो त्रिलोकी नाथ मिश्रा, हलका लेखपाल आशीष बौद्ध, थाना प्रभारी धम्मौर व चार-पांच अज्ञात सिपाहियों ने मिलकर गलत तरीके से उनके छप्पर व शौचालय को गिरा दिया।
विज्ञापन

सुमित्रा देवी ने उच्च अधिकारियों के पास शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट की शरण ली है। अदालत ने इस मामले में थाने से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें