फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आधार संशोधन कराने में लोगों के छूटे पसीने

Wed, 27 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मुख्य डाकघर के काउंटर पर लगी भीड़
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संशोधन व आधार नया बनवाने में मंगलवार को लोगों ने दुश्वारियां झेलीं। लाइन में लगकर फाॅर्म लेने में पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद 180 लोगों को फार्म मिल सका, जबकि करीब 200 लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे से मुख्य डाकघर पर लंबी कतार लगी थी, आठ बजे तक फॉर्म वितरित किया गया, इसके बाद पहुंचने वालों को मायूसी हाथ लगी। ऐसे में दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को लौटना पड़ा।
आधार बनवाने के लिए यह मारामारी सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि यहां पर लोगों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य डाकघर में अभी तक दो काउंटर संचालित होते थे, भीड़ को देखते हुए तीन दिन से तीन काउंटर संचालित है। फार्मों की छीना-झपटी को देखते हुए आवेदन पत्रों के वितरण की व्यवस्था सुबह छह से आठ बजे तक कर दी गई। बाजजूद इसके भीड़ काबू में नहीं आ रही है।
विज्ञापन


केस-1

नहीं मिला फाॅर्म, दोबारा आना पड़ेगा
दोपहर 12 बजे डाकघर में मिले दिलशाद अहमद ने बताया कि आधार संशोधन कराना है। फाॅर्म नहीं मिल पाया। सुबह छह से आठ बजे के बीच बुलाया गया है। कूरेभार में संशोधन नहीं हो पा रहा है। अब दोबारा आना पड़ेगा।
...............
केस-2

सुबह छह बजे आकर लिया था फाॅर्म

करीब 11.45 बजे डाकघर में मिले सैदपुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि अपना व मां शांति देवी का आधार संशोधन कराने आया हूं। सुबह छह बजे आकर दो फाॅर्म लिया था। दोबारा घर से आकर संशोधन कराने की कतार में लगा हूं। नंबर आने पर बुलाया जाएगा।

.............................................
केस-3

25 किमी दूर से आधार संशोधन कराने आया


बेलहरी निवासी रवि कुमार मिश्र ने बताया कि गांव की एक लड़की का आधार संशोधन कराने के लिए करीब 25 किमी दूर से आया हूं। सुबह पहुंचकर आवेदन फाॅर्म लिया। तभी से यहीं हूं, नंबर आने पर संशोधन करने को कहा गया है।
..
सुबह सात बजे लिया आवेदन फॉर्म

शहर के विनोबापुरी निवासी रिचा ने बताया कि आधार संशोधन कराने आए हैं। सुबह सात बजे आकर फाॅर्म लिया था। फार्म को जमा किया है। नंबर आने पर संशोधन किया जाएगा। इसके पहले एक बार वापस हो चुकी हूं।

इनसेट
रोज बनाए जा रहे 180 कार्ड

डाक अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए तीन काउंटर संचालित कर दिए गए हैं। रोज 180 आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए जा रहे हैं। जल्द ही भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें