फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं पर भड़के लोग

Sat, 04 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने, सड़कों पर दुर्घटना सूचक बोर्ड लगाने और मुआवजा वितरण में मनमानी बंद कराने की मांग को लेकर रीता सिंह जन कल्याण समिति कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी व कलेक्ट्रेट का घेराव कर घंटों हंगामा किया।
विज्ञापन


जिले में तकरीबन सभी सड़कों के खराब होने और उन पर दुर्घटना सूचक बोर्ड लगाने की मांग के साथ ही अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वितरित होने वाली राहत में भेदभाव को लेकर किसान संगठन रीता सिंह जनकल्याण समिति कार्यकर्ता शनिवार को भड़क गए।

समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता सबसे पहले पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिले की तकरीबन सभी सड़कें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन


विभाग को इसकी जानकारी भी है। बावजूद इसके विभाग खराब सड़कों को दुरुस्त नहीं करवा रहा। विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपने के बाद समिति कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें