फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो गांव के लोगों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

Sun, 29 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंभुआ तहसील क्षेत्र के धनेछ और कसईपुर गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर पानी सप्लाई की टेस्टिंग जारी है। टेस्टिंग का कार्य पूरा होते ही ग्रामीणों को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

कसईपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 175 किलोलीटर की क्षमता की पानी की टंकी जल निगम ग्रामीण ने स्थापित की है। टंकी से गांव में घर-घर जलापूर्ति के लिए कनेक्शनों को भी जोड़ दिया गया है। विभागीय स्तर पर पानी सप्लाई की टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
धनेछ ग्राम पंचायत में 175 किलोलीटर की पानी की टंकी स्थापित कराई गई है। यहां से बसावरपुर, धनेछ, देवरी, पूरनपुर, जरईकला व जरईखुर्द गांव में जलापूर्ति दी जानी है। एक सप्ताह में दोनों गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे पांच हजार से अधिक लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सोलर पैनल से संचालित होंगे नलकूप
धनेछ व कसईपुर गांव में स्थापित ओवरहेड टैंक के संचालन के लिए सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। मामूली परीक्षण का कार्य शेष है। सोलर पैनल से सुबह-शाम पानी की टंकी चलाई जा रही है। परीक्षण पूरा होने पर तय रोस्टर के अनुसार पानी दिया जाएगा। यहां पर ऑपरेटर भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें