फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेगी पेंशन

Wed, 10 Feb 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी महकमे के सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को अब ई-पेंशन सिस्टम के जरिए ऑनलाइन पेंशन मिलेगी। सिस्टम से उनके खाते में सीधे पेंशन पहुंच जाएगी। बुधवार को विकास भवन में ई-पेंशन सिस्टम के बारे में एडी कोषागार ने जानकारी दी।
विज्ञापन


विकास भवन सभाकक्ष में आहरण-वितरण अधिकारियों को ई-पेेंशन सिस्टम की जानकारी देेने के लिए बुलाया गया था। बुधवार को अपर निदेशक कोषागार फैजाबाद कृपाशंकर पांडेय ने सिस्टम के बारे में जानकारी दी। कहा कि अब पेंशन स्वीकृत करने वाले अधिकारी के पास ऑनलाइन पेंशन के रिकॉर्ड भेजे जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित को पेंशन मिलने लगेगी।

 ई-पेंशन सिस्टम में संबंधित अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था की गई है। बताया कि इसके जरिए सेवा संबंधी सभी भुगतान ऑनलाइन खाते में पहुंच जाएंगे। अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विभागों को जल्द ही कार्य पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में जिला कोषाधिकारी आरके गुप्ता एवं सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ने भी आहरण वितरण अधिकारियों को जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. केबी सिंह, डीडीओ हरिशंकर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें