फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्श व सीढि़यों पर बैठ इंतजार करते रहे मरीज

Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दवा काउंटर पर लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी के हड्डी रोग विभाग में पहले दिखाने को लेकर मरीजों व तीमारदारों के बीच आपस में खूब कहासुनी भी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। मेडिसिन, सर्जरी, डेंटल, ईएनटी से लेकर हड्डी रोग विभाग तक मरीजों की कतारें लगी रहीं। इलाज कराने के लिए मरीजों को काफी समस्याओं से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रेशन व दवा काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। चार-चार काउंटर होने के बाद भी भीड़ संभालने में स्वास्थ्यकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नए भवन में बैठने के इंतजाम कम पड़ गए। लोग भवन की सीढि़यों व फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
ओपीडी में करीब चार हजार मरीजों का इलाज हुआ। नई बिल्डिंग में करीब 1,946 नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 948 से अधिक पुराने मरीजों ने इलाज कराया। महिला विभाग में 488 नए व 216 पुराने मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च महीने में लगातार बदल रहे मौसम से लोग परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज में रविवार को खांसी-बुखार के करीब 350 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें