फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्री हो रहे परेशान

Fri, 27 Dec 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नए साल के शुरुआती दिनों में महानगरों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। एक से पांच जनवरी के बीच साकेत और तुलसी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के बर्थ फुल होे चुके हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से होकर आनंद विहार व नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी व महामना सहित ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। थर्ड व सेकेंड एसी कोच में भी सीटें नहीं बची हैं। कन्फर्म टिकट के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एक जनवरी को सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली तुलसी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 98 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में 60 वेेटिंग है। सेकेंड एसी में 14 वेटिंग है। दो जनवरी को सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 112 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में 64 वेटिंग है। सेकेंड एसी में 20 वेटिंग है। पांच जनवरी को साकेत अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 117 वेटिंग है। थर्ड एसी में 68 व सेकेंड एसी में 14 वेटिंग चल रही है। एक जनवरी को मऊ से आनंद विहार जाने वाली मऊ-आनंदविहार अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 54 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 33 वेटिंग है। सुल्तानपुर से साबरमती को जाने वाली साबरमती अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 87 वेटिंग है। गाजीपुर से आनंदविहार तक जाने वाली सुहेलदेव अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 83 वेटिंग चल रही है। दो जनवरी को सुल्तानपुर से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 31 वेटिंग चल रही है। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 32 वेटिंग है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली महामना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 32 वेटिंग है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें