फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कल प्रयागराज में जुटेंगे व्यापारी, नेता करेंगे बैठक

Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बैठक करते व्यापारीगण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को शहर के बाधमंडी स्थित कार्यालय पर बैठक की। रविवार को प्रयागराज में 75 जिलों के व्यापारी पदाधिकारियों की होने वाली बैठक के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को प्रयागराज के एक होटल में प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग करेंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी शामिल होंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश समिति की बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिले व नगर इकाई की भी सूची सभी जनपदों से मांगी गई है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी अयोध्या हरिकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री सत्यनारायण मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिकेश पांडेय, राजू अग्रवाल, शीतला अग्रहरि, मनदीप बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें