फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के एक पद के लिए नौ ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में एक ग्राम प्रधान व 39 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर रविवार को नामांकन की प्रकिया कराई गई। प्रधान के एक पद पर नौ लोगों ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन

बल्दीराय विकास खंड के हैहनाकलां ग्राम पंचायत के निर्वाचित ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद हो रहे उपचुनाव में रविवार को नौ लोगों ने नामांकन किया। ग्राम प्रधान पद के लिए नरेंद्र सिंह, शिवम श्रीवास्तव, जयप्रकाश मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, आनंद कुमार, अमरजीत, दिनेश सिंह, कमल सिंह यादव व कुसमा ने नाम निर्देशन किया। आरओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर को तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को मतदान और 21 को मतगणना होगी। रविवार को नामांकन व्यवस्था के लिए मतदान केंद्र पर पुलिस लगी रही। आरओ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें