फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 पदों के पंचायत उपचुनाव की घोषणा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के 17 पदों पर उपचुनाव की घोषणा जनवरी के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है। उपचुुनाव की घोषणा को देखते हुए निर्वाचन कार्यालय तैयारी में जुटा है। कार्यालय की ओर से रिक्त पदों की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले माह हुई तैयारी बैठक के बाद जनवरी माह के अंत तक पंचायत के रिक्त 17 पदों पर उपचुनाव कराने की घोषणा संभावित है। निर्वाचन कार्यालय के मुुताबिक इसमें एक प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत व 14 ग्राम पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।
इन रिक्त पदों की जानकारी निर्वाचन कार्यालय ने आयोग को पहले ही भेज दी है। अब आयोग इन पदों पर चुनाव कराने की तैयारी में जुटा है। इसकी घोषणा जनवरी में संभव है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए निर्वाचन कार्यालय उपचुनाव कराने की तैयारी में जुटा है। वैसे अभी निर्वाचन कार्यालय की ओर से नगर निकाय का उपचुनाव कराया जा रहा है। शहर के करौंदिया मोहल्ले में नगर पालिका सदस्य पद के लिए 14 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभी त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के संबंध में आयोग का कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की तैयारियां चल रही हैं। घोषणा होते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें